हिलसा: कृष्णापुर में संपत्ति विवाद: देवर ने भाभी को पीटा, अस्पताल में भर्ती
Hilsa, Nalanda | Aug 5, 2026 हिलसा थाना क्षेत्र के कृष्णापुर गांव में संपत्ति विवाद को लेकर देवर द्वारा अपनी भाभी के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हिलसा लाया गया।