UGC कानून के खिलाफ उमरिया में सवर्णों का शक्ति प्रदर्शन हजारों की भीड़ ने लगाए UGC गो बैक’ के नारे
उमरिया में यूजीसी कानून के विरोध में सवर्ण समाज ने बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया। हजारों की संख्या में समाज के लोग रैली के रूप में सड़क पर उतरे और यूजीसी गो बैक के नारे लगाए प्रदर्शनकारियों ने प्रस्तावित कानून पर अपनी आपत्ति जताते हुए सरकार से पुनर्विचार की मांग की। रैली के बाद प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन उमरिया कलेक्टर को सौंपा गया।
यूजीसी के प्रस्तावित कानून के विरोध में उमरिया में सवर्ण समाज ने करणी सेना के बैनर तले जोरदार प्रदर्शन किया हजारों की संख्या में समाज के लोग एकजुट होकर सड़क पर उतरे और रैली निकालते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों ने “UGC गो बैक” के नारे लगाए और प्रस्तावित कानून को लेकर अपनी आपत्तियां सरकार तक पहुंचाईं।प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यूजीसी से जुड़े प्रस्तावित प्रावधानों को लेकर समाज में व्यापक असंतोष है उनका आरोप है कि इन प्रावधानों से सामाजिक और शैक्षणिक व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है इसी को लेकर सवर्ण समाज ने सरकार से कानून पर पुनर्विचार करने और उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करने की मांग की।रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई कलेक्टर कार्यालय पहुंची। यहां प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों और विरोध से संबंधित देश के प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन उमरिया कलेक्टर को सौंपा इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी।रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों में खासा आक्रोश नजर आया। हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर पहुंचे लोगों ने एकजुट होकर यूजीसी के खिलाफ आवाज बुलंद की। अब देखना होगा कि सरकार इस विरोध और ज्ञापन में उठाई गई मांगों पर क्या कदम उठाती है।