लंबे अरसे बाद मधुबनी रेलवे स्टेशन के समीप जनता दल यूनाइटेड (JDU) को अपना नया जिला कार्यालय मिलने जा रहा है। निर्माणाधीन कार्यालय को अंतिम रूप देने का कार्य तेजी से जारी है। इसी क्रम में आज कार्यालय का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया।
नया जिला कार्यालय सिर्फ संगठनात्मक गतिविधियों का केंद्र नहीं, बल्कि पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता के बीच संवाद, सहयोग एवं सेवा का सशक्त माध्यम बनेगा। अब कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। साथ ही, कार्यकर्ताओं की समस्याओं के साथ आम नागरिकों से जुड़े जनहित के मुद्दों के समाधान के लिए बेहतर समन्वय स्थापित होने की उम्मीद है।
नए कार्यालय को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है और इससे मधुबनी जिले में संगठन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।