कतरीसराय: मायापुर ईंट भट्ठा से पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, कतरीसराय पीएचसी प्रभारी डॉ. पिंकी वर्णवाल ने किया
कतरीसराय पीएचसी प्रभारी डॉ. पिंकी वर्णवाल ने रविवार की सुबह करीब नौ बजे मायापुर ईंट भट्ठा से पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया. इस दौरान उन्होंने जन्म से लेकर पांच वर्ष तक के कई बच्चों को दो बूंद पोलियोराधी दवा पिलाया जिसके बाद से कतरीसराय प्रखंड क्षेत्र में पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान भी शुरू हो गया.