शेखपुरा: जिला पुलिस ने छापेमारी कर एक शराब कारोबारी और मारपीट के मामले फरार एक वारंटी को किया गिरफ्तार
जिला पुलिस शराब को लेकर लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। जानकारी के अनुसार जिले के अहियापुर मोहल्ले व बरुई गांव में छापेमारी किया गया। छापेमारी के दौरान अहियापुर मोहल्ले से शराब करोबारी मनीष कुमार व बरुई गांव से मारपीट के मामले में फरार वारंटी किशोरी यादव को गिरफ्तार किया गया है। सदर अस्पताल में दोनों का कोरोना जांच कराया गया।