शेखपुरा: पूर्व मामले में फरार चल रहे दो वारंटी को बरबीघा पुलिस ने किया गिरफ्तार
बरबीघा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दरियाचक व शेरपर मोहल्ले में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान कई मामलों के फरार वारंटी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वारंटी की पहचान दरियापुर मोहल्ले के निवासी साधु साह व शेरपर मोहल्ले निवासी गोपाल सिंह उर्फ नेपाली के रूप में की गई है। सभी को कोरोना जांच कराने सदर अस्पताल शेखपुरा लाया गया है।