शेखपुरा: ससबहना में एम एस पी की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किया गया पुतला दहन
संयुक्त किसान मोर्चा का मजबूत घटक अखिल भारतीय किसान महासभा के बैनर तले किसानों ने नरेन्द्र मोदी का पुतला जलाया। अरियरी प्रखंड के ससबहना बाजार में राष्ट्रव्यापी पुतला दहन के इस कार्यक्रम में कई किसान नेता मौजूद रहे। भाजपा हटाओ देश बचाओ, एमएसपी की गारंटी करो, बिजली बिल 2022 वापस लो आदि नारे लगाए जा रहे थे। 3 मार्च को किसान महारैली में शामिल होने पटना जाएंगे।