शेखपुरा: भेड़िया पुल पर बोलेरो गाड़ी ने बाइक में मारी ठोकर, एक वृद्ध व्यक्ति हुआ घायल
भेड़िया पुल पर बोलेरो गाड़ी ने एक बाइक में टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार एक वृद्ध व्यक्ति अपने बाइक से निमी गांव से शेखोपुरसराय बाजार जा रहे थे की भेड़िया पुल पर सामने से आ रहे बोलेरो ने टक्कर मार दी। जिससे निमी गांव निवासी संजय सिंह को गंभीर चोटें आई।घायल को आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।