शेखपुरा: भेड़िया पुल के समीप बाइक चालक को अनियंत्रित वाहन ने रौंदा, इलाज के लिए लाया सदर अस्पताल
भेड़िया पल के समीप एक आनियंत्रित बोलेरो ने एक बाइक सवार को रौंद दिया। जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से शेखूपुरसराय पीएचसी में भर्ती कराया। जहां स्थिति गंभीर रहने पर प्राथमिक उपचार कर शेखपुरा सदर अस्पताल रेफर किया गया। जहां घायल का इलाज चल रहा है। घायल की पहचान निमी गांव निवासी संजय सिंह के रूप में किया गया है