चौमूं: कानोता थाना पुलिस ने चोरी और नकबजनी की वारदात का खुलासा करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लाखों रुपए का माल बरामद किया
Chomu, Jaipur | Jun 15, 2026 जयपुर की कानोता थाना पुलिस ने चोरी व नकबजनी की एक बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 16 लाख रुपए कीमत का चोरीशुदा माल तथा वारदात में प्रयुक्त पिकअप गाड़ी को भी जब्त किया है। वहीं पुलिस ने आरोपी अनिल शर्मा और तोफीक को गिरफ्तार किया है। फिलहाल गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।