कांके: रांची के माण्डर में अवैध अंग्रेजी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Nov 5, 2026 रांची के माण्डर में अवैध अंग्रेजी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गुरुवार शाम करीब छह बजे प्रेस वार्ता कर ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने बताया कि पुलिस ने मौके से विभिन्न ब्रांडों की करीब 2900 से अधिक भरी बोतलें, 200 लीटर तैयार शराब, 2000 खाली बोतलें, पैकेजिंग सामग्री और शराब बनाने के उपकरण जब्त किए हैं।