मध्यप्रदेश शासन के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के निर्देशों के पालन में कलेक्टर हर्षल पंचोली द्वारा जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रमों की तिथियां निर्धारित की गई हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 21 फरवरी 2026 को जनपद पंचायत अनूपपुर के सामुदायिक भवन प्रांगण बदरा में सामूहिक विवाह का आयोजन होगा।