Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana

अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में डकैत जगन गुर्जर की हत्या, बैरक में बंद साथी कैदी विष्णु पर आरोप भरतपुर के कुलदीप जघीना हत्याकांड का आरोपी विष्णु उसी बैरक में था बंद, एफएसएल टीम जांच में जुटी राजस्थान की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में सोमवार को सनसनीखेज घटना सामने आई। कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की जेल के अंदर हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हत्या का आरोप भरतपुर के चर्चित कुलदीप जघीना हत्याकांड के आरोपी हार्डकोर बंदी विष्णु पर है। दोनों एक ही बैरक में बंद थे। जानकारी के मुताबिक, सोमवार को दोपहर 11 बजे से 3 बजे के बीच बैरक बंद थी। जब ड्यूटी पर तैनात जेलकर्मी नियमित राउंड के दौरान बैरक खोलने पहुंचे तो अंदर जगन गुर्जर का शव पड़ा मिला, जबकि साथी बंदी विष्णु वहीं मौजूद था। घटना की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी है। हत्या किन परिस्थितियों में हुई और इसमें किसी अन्य की भूमिका है या नहीं, इसकी जांच जारी है। 27 साल तक रहा चंबल का खौफ धौलपुर के डांग क्षेत्र का रहने वाला जगन गुर्जर वर्ष 1994 में अपराध की दुनिया में आया था। चंबल के बीहड़ों में उसका ऐसा खौफ था कि कई गांवों में वर्षों तक शादियां तक नहीं हुईं। उसके अपने गांव में करीब 10 साल तक कोई शादी नहीं हुई, जबकि उसके आतंक से परेशान होकर उसके पिता तक गांव छोड़ने को मजबूर हो गए थे। 100 से अधिक संगीन मामले दर्ज जगन गुर्जर पर राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के विभिन्न थानों में हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती, लूट, अपहरण, फिरौती, नकबजनी सहित 100 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे। उस पर एक पुलिसकर्मी की हत्या का भी आरोप था। वर्ष 2019 में दो महिलाओं के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार के मामले ने भी उसे सुर्खियों में ला दिया था। वसुंधरा राजे को दी थी धमकी वर्ष 2008 के गुर्जर आरक्षण आंदोलन के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के धौलपुर महल को उड़ाने की धमकी देकर जगन गुर्जर राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आया था। उस समय पुलिस ने उस पर 11 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था और वह चंबल का सबसे वांछित दस्यु माना जाता था। बेटी की शादी पर ली थी अपराध छोड़ने की कसम करीब 15 वर्ष पहले बेटी की शादी के दौरान जगन गुर्जर ने अपराध की दुनिया छोड़ने की कसम खाई थी। उसने आत्मसमर्पण भी किया था, लेकिन जमानत पर बाहर आने के बाद फिर से आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो गया। फिलहाल, अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में हुई इस हत्या ने जेल सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस और जेल प्रशासन पूरे मामले की गहन जांच कर रहे हैं। #ajmer #jagangurjar #डकैत #जगनगुर्जर

Tonk, Tonk | Jun 29, 2026