मसौढ़ी: मसौढ़ी में हथियार तस्करी का खुलासा: देशी पिस्टल, 4 मैगजीन और 12 कारतूस के साथ महिला समेत 2 गिरफ्तार
मसौढ़ी। पटना जिले के मसौढ़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर हथियार की खरीद-बिक्री के मामले में एक महिला समेत दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक देशी पिस्टल, चार मैगजीन और 7.65 एमएम के 12 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इस कार्रवाई से इलाके में अवैध हथियारों के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। मसौढ़ी