खिजरसराय: ₹10 लाख की रंगदारी मांगने वाला युवक देसी कट्टा व 3 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार, डीएसपी ने दी जानकारी
खिजरसराय थाना क्षेत्र के सरैया बाजार में पुलिस ने छापेमारी कर 5 मामलों के फरार अभियुक्त टिंकू सिंह को गिरफ्तार किया है। टिंकू सिंह पर आर्म्स एक्ट सहित 5 मामले दर्ज हैं। इस मामले में नीमचक बथानी डीएसपी सुरेंद्र कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार टिंकू सिंह पर आर्म्स एक्ट सहित पांच मामला दर्ज हैं ।