इकौना: इकौना तहसील के पास अगल-बगल स्थित दो दुकानों में हुई चोरी, कैश व इलेक्ट्रिक उपकरण हुए चोरी
अगल-बगल स्थित दो दुकानों में बीती रात अज्ञात चोरों ने शटर का लॉक व ताला तोड़कर दुकान में रखा नकदी और इलेक्ट्रॉनिक सामान लेकर फरार हो गए।वही सुबह दुकान के मालिकों को चोरी की जानकारी हुई है। वही दोनों दुकानों से नकदी समेत इलेक्ट्रॉनिक उपकरण गायब है।फिलहाल मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है वहीं पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।