विकास की तस्वीर… या बदहाली की हकीकत?
अम्बेडकर नगर के टांडा क्षेत्र के सकरावल, ग्राम रसूलपुर के एक मोहल्ले में आज भी सड़क पर जलभराव की समस्या बनी हुई है। हैरानी की बात ये है कि बारिश न होने के बावजूद रास्ते में पानी जमा है।
सबसे ज्यादा परेशानी उन मासूम बच्चों को हो रही है, जो इसी रास्ते से होकर कोचिंग पढ़ने जाते हैं। बच्चों का कहना है कि पानी में कई बार पैर फिसल जाता है, कपड़े और किताबें खराब हो जाती हैं।
बच्चों ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई है—
“डीएम मैडम, हमारा रास्ता बनवा दीजिए…”
स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ।
अब सवाल है—
जब बारिश नहीं हुई तो सड़क पर पानी क्यों?
जलनिकासी की व्यवस्था कब होगी?
बच्चों को इस रास्ते से कब तक गुजरना पड़ेगा?
📍 सकरावल, रसूलपुर | टांडा | अम्बेडकर नगर
🎥 UP45 News की ग्राउंड रिपोर्ट
#UP45News #AmbedkarNagar #Tanda #Sakarwal #Rasulpur GroundReport AmbedkarNagarNews
Akbarpur, Ambedkar Nagar | Sep 21, 2026