पलवल: अवैध हथियारों के मुख्य सप्लायर को CIA होडल ने दबोचा
पलवल पुलिस के अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान में CIA होडल टीम ने हथियार के मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 17 सितंबर को खिरबी-बांसवा रोड से जमशेद निवासी नूंह और साजिद निवासी मथुरा को गिरफ्तार कर एक देशी कट्टा व 4 जिंदा कारतूस बरामद किए थे।
पूछताछ में हथियार के मुख्य सप्लायर सम्भू पुत्र अब्दुल वहाब, निवासी नगला खरोट, मथुरा (यूपी) का नाम सामने आया। CIA होडल टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे 18 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है।
Palwal, Palwal | Sep 19, 2026