केतार: केतार के चेचरिया गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट, पांच घायल, गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती
Ketar, Garhwa | Oct 21, 2026 केतार थाना क्षेत्र के चेचरिया गांव में बुधवार सुबह आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना में दोनों पक्षों से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सक प्रभात कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।