बहादुरपुर: बहादुरपुर में सोपरा रोड़ पुलिया के पास सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने पर 27 वर्षीय युवक पर मामला दर्ज
मिली जानकारी के अनुसार बहादुरपुर पुलिस को मंगलवार को रात लगभग 9 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि बहादुरपुर में सोपरा रोड़ पुलिया के पास कोई सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन कर रहे हैं, उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची और मौके से मथाना निवासी वृंदावन प्रजापति (27 वर्ष) वर्ष को सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते पाए जाने पर मामला दर्ज कर लिया।