बहराइच: कोरियनपुरवा इलाके में स्थित नहर में अज्ञात व्यक्ति का शव उतराता मिला, पुलिस पहचान में जुटी
बहराइच जिले में मटेरा थाने के शंकरपुर चौराहे के मजरे कोरियनपुरवा में रविवार शाम नहर में एक शव उतराता दिखाई दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से निकलवाया। शव फूल कर सड़ने लगा था। शव की पहचान न होने पर फोटो व वीडियोग्राफी कराकर पहचान को मार्च्युरी में रखवाया गया है। पुलिस ने बताया कि तहकीकात की जा रही है। अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।