बहराइच: पंडवकालीन सिद्धनाथ मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को जलाभिषेक के लिए तैयारियां पूरी, भगवान का किया गया भव्य श्रंगार
बहराइच शहर स्थित पांडव कालीन सिद्धनाथ मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को भगवान शिव का जल अभिषेक करने के लिए भक्तों की भारी जुटेगी। जिसको लेकर रविवार को ही मंदिर प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। वहीं जिला प्रशासन की ओर से भी बैरिकेडिंग इत्यादि की व्यवस्था की गई है बता दे की सावन माह के मद्देनज़र मंदिर में भक्तों की भीड़ जुटी है।