बहराइच: डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक के लेखा अनुभाग अधिकारी की तहरीर पर बैंक प्रबंधक व कैशियर के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज
डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक लेखा अनुभाग अधिकारी की तहरीर के आधार पर थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित सालारपुर बैंक शाखा में तैनात शाखा प्रबंधक व कैशियर के विरुद्ध थाना दरगाह पुलिस ने गबन मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। रविवार शाम को पुलिस ने बताया कि गबन मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है और आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।