बहराइच: यादवपुरी जैता के पास लावारिश मवेशी से टकराकर पलटी बाइक, दो गंभीर घायल, बाइक सवार अपने रिश्तेदार के जा रहे थे
बहराइच जिले में यादवपुरी जैता गांव के पास बाइक के आगे अचानक मवेशी आ गया। उसे बचाने के प्रयास में अनियंत्रित बाइक पलट गई। जिसके चलते बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया है। घायलों की पहचान बैरी ससना गांव के शिव प्रसाद, व अनूप यादव के रूप में हुई है। इलाज जारी है।