बहराइच: कोतवाली देहात में सीओ सिटी ने पुलिसकर्मियों के साथ की बैठक, गुणवत्तापरक निस्तारण के दिए निर्देश
रविवार को पुलिस अधीक्षक बहराइच आर.एन. सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकार नगर पहुप सिंह ने कोतवाली देहात में तैनात उप निरीक्षकों के साथ एक आवश्यक बैठक की। इस बैठक के दौरान आसन्न त्यौहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था एवं थाने पर प्राप्त होने वाली शिकायतों एवं आईजीआरएस संदर्भों का शीघ्र एवं गुणवत्ता परक निस्तारण करने के भी निर्देश दिए गए हैं।