बहराइच: भदौली इलाके से कोतवाली देहात पुलिस ने एक वांछित वारंटी को किया गिरफ्तार
जिले में कोतवाली देहात पुलिस ने एक वांछित वारंटी को गिरफ्तार किया है। महेश कुमार निवासी भदौली थाना कोतवाली देहात को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार किया। न्यायालय चतुर्थ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश जनपद बहराइच द्वारा जारी गिरफ्तारी अधिपत्र के तहत पुलिस ने यह कार्रवाई की।