शाहजहांपुर: गुम मोबाइल बरामदगी में शाहजहांपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 40 लाख के 201 फोन मालिकों को लौटाए
शाहजहांपुर। जिले में गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान में शाहजहांपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुरुवार को रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में सर्विलांस सेल, एसओजी और थानों की साइबर हेल्प डेस्क की संयुक्त टीम ने 201 मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सौंपे। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस अधीक्षक सौरभ