राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार को लेकर बांका में निकला प्रचार रथ
बांका से इस वक्त की महत्वपूर्ण खबर सामने आ रही है।
आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत, 12 सितंबर 2026 के व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर आज व्यवहार न्यायालय बांका परिसर से प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सत्यभूषण आर्य, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय श्री सूर्यकांत तिवारी, सीजेएम श्री शैलेंद्र कुमार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बांका की सचिव श्रीमती सपना रानी** सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारी मौजूद रहे।
न्यायिक पदाधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार रथ को रवाना किया। यह प्रचार रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत की तिथि, प्रक्रिया एवं इसके माध्यम से मामलों के त्वरित समाधान के प्रति जागरूक करेगा।
इस मौके पर जिले के अग्रणी बैंक के प्रबंधक यानी एलडीएम, विभिन्न बैंकों के प्रबंधक एवं कर्मी भी उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न प्रकार के सुलहनीय एवं लंबित मामलों का आपसी समझौते के आधार पर निपटारा** कराने का प्रयास किया जाता है।
आम लोगों से अपील की जा रही है कि यदि उनका कोई ऐसा मामला लंबित है, जिसे लोक अदालत के माध्यम से सुलझाया जा सकता है, तो वे 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाएं।