झारखंड लोक सेवा आयोग यानी JPSC की 14वीं पीटी परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर झारखंड में सियासत तेज हो गई है। इसी मुद्दे पर भाजपा और भाजपा युवा मोर्चा ने राज्य के कई जिलों में मशाल जुलूस निकालकर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
कथित धांधली के विरोध में भाजपा और भाजपा युवा मोर्चा ने झारखंड के विभिन्न जिलों में मशाल जुलूस निकाला। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। भाजपा नेताओं का आरोप है कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है और पूरे मामले की पारदर्शी जांच होनी चाहिए। वहीं, हाल ही में JPSC कार्यालय में CID और रांची पुलिस द्वारा शिकायतों के आधार पर जांच और छापेमारी की कार्रवाई भी की गई है।
#viral #chhattisgarhupdate24 #chhattisgarh #public
Korba, Korba | Jul 22, 2026