हसनपुर: आदमपुर थाना पुलिस ने चोरी के मामलों में वांछित 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
हसनपुर के सीओ दीप कुमार पंत मंगलवार शाम करीब 5:00 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि आदमपुर थाना पुलिस ने चोरी की घटनाओं में वांछित चल रहे तीन आरोपियों को मुख्य की सूचना पर गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 4400 की नगदी और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। जिसके बाद इन तीनों का संबंधित धारा में चालान कर दिया है।