बीरपुर: पर्रा-सरौंजा सड़क के गड्ढों को ग्रामीणों ने दिया नेताओं का नाम, जताया अनोखा विरोध, कहीं ‘कुंदन कुमार कुंड’ तो कही
वीरपुर प्रखंड के पर्रा पंचायत के आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को दोपहर करीब दो बजे पर्रा-सरौंजा पथ की बदहाल स्थिति के खिलाफ अनोखे अंदाज में विरोध जताया। ग्रामीणों ने सड़क पर बने चुनिंदा बड़े-बड़े गड्ढों का नामकरण विधायक, सांसद और पथ निर्माण मंत्री के नाम पर कर दिया।