महोबा: विकास भवन में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक, राज्यमंत्री मन्नू कोरी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Mahoba, Mahoba | Jul 17, 2026 श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल मन्नू कोरी की अध्यक्षता में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक हुई। मंत्री ने सोलर लाइट, पीएम सूर्य घर, किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, स्वास्थ्य, सड़क, जल जीवन मिशन और बिजली व्यवस्था की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने खराब ट्रांसफार्मर समय पर बदलने, जर्जर तारों की मरम्मत के निर्देश दिए है।