उचकागांव: स्कूल बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 छात्र और चालक गंभीर घायल, बस के उड़े परखच्चे
गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के नवादा परसौनी गांव से तीन मुहानी पुल की तरफ जाने वाले पथ पर नवादा परसौनी गांव के समीप एक अनियंत्रित ट्रक ने एक निजी स्कूल के छात्रों को लेकर उनके घर जा रही एक मिनी बस में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें लगभग सात छात्र व मिनी बस का चालक बुरी तरीके से घायल हो गाया। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया।