बकस्वाहा में शराब पीने के बाद दो लोगों की तबीयत बिगड़ी, जांच में जुटी पुलिस
बक्सवाहा। बंडा शराब कांड के बाद बक्सवाहा क्षेत्र में भी शराब सेवन के बाद दो लोगों की तबीयत बिगडऩे का मामला सामने आया है। दोनों मरीजों ने क्षेत्र की शराब दुकानों से शराब खरीदकर पीने की बात कही है। हालांकि, शराब के सेवन से ही उनकी तबीयत बिगडऩे की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम बरा, तहसील बंडा निवासी एक व्यक्ति ने बम्हौरी स्थित शराब दुकान से शराब खरीदने की बात कही। तबीयत बिगडऩे के बाद उसे उपचार के लिए सागर में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, उक्त व्यक्ति ने इससे पहले बंडा में भी शराब का सेवन किया था।
इसी तरह ग्राम कुई निवासी भरत यादव ने बक्सवाहा की शराब दुकान से शराब खरीदने की जानकारी दी। तबीयत बिगडऩे पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद दमोह जिला अस्पताल रेफर किया गया।
बीएमओ डॉ. सत्यम आसाटी ने बताया कि मरीज को प्राथमिक उपचार दिया गया और एहत�