चूरू: मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल ने अस्पताल का निरीक्षण किया, बंद पंखे और कूलर को देख डॉ. पुकार भड़के
Churu, Churu | Apr 8, 2025 चूरू के पीडीयू मेडिकल काॅलेज प्रिंसिपल डाॅ. एमएम पुकार ने मंगलवार को राजकीय भरतिया अस्पताल के एमसीएच विंग का औचक निरीक्षण किया। यहां खराब व बंद पड़े पंखे व कूलर को देखकर डॉ पुकार भड़क गये और संबंधित इंचार्ज को फटकार लगाते हुए दो दिन में व्यवस्था सुधार करने के निर्देश दिये। अचानक एमसीएच विंग में डाॅ. पुकार के पहुंचने पर एकबारगी हड़कंप मच गया।