बड़गांव: डिप्टी सीएम दीया कुमारी पहुंची उदयपुर, डबोक एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
उदयपुर। राजस्थान की डिप्टी सीएम दिया कुमारी रविवार को उदयपुर पहुंचीं, जहां डबोक एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। एयरपोर्ट से वह सीधे सिटी पैलेस पहुंचीं और दिवंगत श्रीजी अरविंद सिंह मेवाड़ के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कहा, "अरविंद सिंह जी का जाना मेवाड़ के लिए अपूरणीय क्षति है।"