जैसीनगर: जैसीनगर में 15 जनवरी से क्रिकेट महाकुंभ का शुभारंभ, तैयारियों को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक
जैसीनगर में 15 जनवरी से आयोजित होने जा रहे क्रिकेट महाकुंभ को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में युवा शक्ति संगठन के जिला अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत ने मंगलवार शाम 4:00 बजे जैसीनगर पहुंचकर आयोजन से जुड़ी बैठक ली।बैठक के दौरान सदस्यों एवं क्रिकेट खिलाड़ियों की मौजूदगी में पर्चियां उठवाकर फिक्सचर जारी किए गए और मैदान का निरीक्षण किया गया।