प्रेस नोट 17/09/26
*नेहरू महाविद्यालय में टीचर्स की भर्ती करने, पुस्तकें उपलब्ध कराने, प्रवेश फीस में वृद्धि व अन्य शैक्षणिक समस्याओं के खिलाफ छात्रों ने प्रदर्शन कर प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन।*
#अशोकनगर। आज छात्र संगठन ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन (AIDSO) ने नेहरू महाविद्यालय में व्याप्त विभिन्न शैक्षणिक समस्याओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा।
इस प्रदर्शन को संबोधित करते हुए छात्र संगठन AIDSO की कॉलेज इकाई अध्यक्ष विश्वीर भंडारी ने बताया कि एक शिक्षण संस्थान का उद्देश्य छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना होता है, जिससे वे अपने भविष्य का निर्माण कर सकें और समाज के विकास में योगदान दे सकें। किंतु वर्तमान समय में हमारे महाविद्यालय में कई ऐसी समस्याएँ मौजूद हैं, जिनके कारण छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। न तो कॉलेज में विभिन्न कोर्सेज के पर्याप्त प्रोफेसर्स हैं और न ही महाविद्यालय में नियमित कक्षाओं का संचालन हो पा रहा है, कॉलेज में संचालित होने वाले विभिन्न कोर्सेज की लाइब्रेरी में पर्याप्त पुस्तकें नहीं है। इतनी सारी अव्यवस्थाओं के बीच छात्र पढ़ाई करने को मजबूर हैं। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि नियमित कक्षाएं संचालित की जाएं, लाइब्रेरी में पर्याप्त पुस्तकें उपलब्ध कराई जाए, पर्याप्त प्रोफेसर्स की भर्ती की जाए,पीने के लिए साफ पानी उपलब्ध कराने, लैब चालू करने, एक्सपेरीमेंटल मटेरियल उपलब्ध कराने, लैब टेक्नीशियन की भर्ती करने,स्पोर्ट्स मटेरियल उपलब्ध कराने,नियमित साफ- सफाई करने, समय पर छात्रवृत्ति उपलब्ध कराने, पीजी में मनोविज्ञान, दर्शनशास्त्र, भूगोल, जूलॉजी, फिजिक्स, केमिस्ट्री विषयों को शुरू किए जाने सहित 12 सूत्रीय मांगे की गई।
उन्होंने कहा कि बस सुविधा के नाम पर छात्रों से ली जा रही ₹360 की फीस छात्रों के ऊपर अतिरिक्त बोझ है। हर साल एडमिशन फीस में वृद्धि करना छात्रों को शिक्षा से दूर करने की साजिश है
छात्र संगठन AIDSO महाविद्यालय के अंदर छात्र-छात्राओं के बीच बेहतर पठन-पाठन का माहौल तैयार करने का प्रयास कर रहा है। ज्ञापन के माध्यम से छात्रों की समस्याओं को कॉलेज प्रशासन को सूचित किया गया है प्रशासन की ओर से शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया गया है। साथ ही माननीय उच्च शिक्षा मंत्री ,उच्च शिक्षा आयुक्त महोदय और
अशोकनगर जिलाधीश महोदय को प्रेषित किया।
छात्र हित में जहां भी जरूरत पड़ेगी छात्र संगठन AIDSO छात्रों के साथ हमेशा खड़ा है। आगे भी आंदोलन जारी रहेगा। आज के प्रदर्शन को छात्र नीलेश भंडारी, AIDSO कॉलेज कमिटी के सदस्य विकास राय, कॉलेज उपाध्यक्ष आरती केवट ने भी छात्रों को संबोधित किया प्रदर्शन का संचालन कार्यालय सचिव रेखा केवट ने किया।
द्वारा,
शिशुपाल पाल
कॉलेज इकाई सचिव
7566520240
#AIDSO #नेहरू #पी.जी. #कॉलेज इकाई, अशोकनगर