बीकानेर: डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित की गई विशेष पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता
जिला प्रशासन और क्षेत्रीय खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में विशेष पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में किया गया। जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने प्रतियोगिता का शुभारंभ कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में 77 दिव्यांग खिलाड़ियों ने भाग लिया। स्टैंडिंग वर्ग में 6 तथा सिटिंग वर्ग में 4 स्पर्धाएं आयोजित हुईं,