#बिरमी_में_सरपंच_प्रत्याशी_तारामणी_देवी_के_चुनावी_कार्यालय_का_हुआ उद्घाटन
समर्थकों और ग्रामीणों की मौजूदगी में किया जनसंपर्क, तारामणी देवी ने अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की
बिसाऊ। आगामी 16 नवंबर 2026 को होने वाले पंचायती राज चुनाव को लेकर बिरमी गांव में रविवार शाम सरपंच पद की प्रत्याशी तारामणी देवी के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं समर्थकों ने भाग लिया।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने ग्रामीणों से चुनाव में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। वहीं सरपंच प्रत्याशी तारामणी देवी ने भी ग्रामीणों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए गांव के विकास का संकल्प व्यक्त किया।
तारामणी देवी एवं प्रतिनिधी सचीन चौपडा़ ने कहा कि यदि ग्रामीण उन्हें सेवा का अवसर देते हैं तो बिरमी गांव में बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्य करवाए जाएंगे। गांव में सड़क, पेयजल, बिजली, सफाई, सीसीटीवी, लाईब्रेरी सहित आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि गांव के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर विकास कार्य करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
कार्यक्रम के दौरान चुनावी माहौल को लेकर ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने प्रत्याशी को शुभकामनाएं दीं।
#ShekhawatiExpress #ShekhawatiExpressNews #बिरमी #बिरमी_गांव #पंचायतचुनाव2026 #राजस्थानपंचायतचुनाव #सरपंचचुनाव #तारामणीदेवी #सरपंचप्रत्याशी #चुनावीकार्यालय #चुनावीहलचल #ग्रामविकास #गांवकीसरकार #पंचायतीराजचुनाव #सचिनचौपड़ा #बिसाऊ #झुंझुनूं #राजस्थानन्यूज #BreakingNews #RajasthanNews #ElectionNews #NehaSingh #ashoksoni