धौलपुर: गरबा पुरा गांव में आपसी रंजिश के चलते हुई फायरिंग, गोली लगने से 15 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल
बसई डांग थाना क्षेत्र के गरबा पूरा गांव में शुक्रवार आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि झगड़े के दौरान एक पक्ष की ओर से फायरिंग कर दी गई। इसी दौरान गोली पास ही खड़े 15 वर्षीय बालक के जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली लगने से घायल हुए कारण को तुरंत धौलपुर जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां हालत नाजुक बनी हुई है