टोंक: टोंक प्रवास के दौरान ऊर्जा मंत्री ने जनसेवा संवाद केंद्र पर भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद किया, विभिन्न विषयों पर की चर्चा
Tonk, Tonk | Mar 28, 2025 टोंक प्रवास के दौरान गुरुवार शाम 4:00 बजे ऊर्जा मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री माननीय हीरालाल जी नागर ने जन सेवा संवाद केंद्र भारतीय जनता पार्टी टोंक पर पधार कार्यकर्ताओं से संवाद किया। बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। टोंक भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह जी ने ऊर्जा मंत्री का स्वागत और सत्कार किया।