भरतपुर: भरतपुर के हलैना थाना इलाके में STC कॉलेज के सचिव और क्लर्क को रिश्वत मामले में एसीबी ने किया ट्रैप
भरतपुर के हलैना थाना इलाके में STC कॉलेज के सचिव और क्लर्क को रिश्वत केस में एबीसी ने ट्रैप कर लिया। टीम ने सचिव और क्लर्क को 15 हजार की घूस के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया। उन्होंने एक छात्र की अटेंडेंस पूरी करने और स्कॉलरशिप दिलाने के लिए 25 हजार 500 रुपए की मांग की थी। छात्र के पिता ने ACB के हेल्पलाइन नंबर पर इसकी शिकायत कर दी।