भरतपुर: भरतपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने महारानी श्री जया गवर्नमेंट कॉलेज में पूर्व सहपाठियों से की मुलाकात
भरतपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने शैक्षणिक संस्थान महारानी श्री जया गवर्नमेंट कॉलेज में गुरुवार दोपहर 3:00 बजे पूर्व सहपाठियों एवं मित्रजनों से मुलाकात कर उनके साथ आत्मीय संवाद किया। इस दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पुराने संस्मरणों को साझा करते हुए शैक्षणिक जीवन के अनमोल क्षणों को याद किया।