धौलपुर: नगर परिषद धौलपुर का हुआ विस्तार, आयुक्त अशोक शर्मा ने अपने कार्यालय से 3 नए गांव शामिल होने की दी जानकारी
नगर परिषद आयुक्त अशोक शर्मा ने बताया कि इस फैसले से इन गांवों को सड़क, जल निकासी, सफाई और स्ट्रीट लाइट जैसी शहरी सुविधाएं मिलेंगी। हालांकि, वार्डों की संख्या 60 ही बनी रहेगी, लेकिन इन गांवों के मतदाता मौजूदा वार्डों में जोड़े जाएंगे। नगर परिषद आयुक्त अशोक शर्मा ने गुरुवार को शाम को जानकारी देते हुए बताया कि पहले किसी वार्ड में 600 से 1100 मतदाता होते थे अ