बल्देवगढ़: लखेरी में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में भजन कीर्तन के साथ मटकी फोड़ प्रतियोगिता की गई आयोजित
ग्राम लखेरी के ग्वाल बाबा के पास आज शाम 6:00 बजे से श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में भजन कीर्तन एवं मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई।जिसमें गांव एवं आसपास के क्षेत्र से अधिक संख्या में लोग पहुंचे।जहां पर भजन कीर्तन एवं मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आनंद लिया। साथ ही मटकी फोड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतियोगी को पुरुष्कृत किया गया।