बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ जनपद पंचायत कार्यालय परिसर में नवनिर्मित अध्यक्ष कक्ष का विधायक ने किया लोकार्पण
बल्देवगढ़ जनपद पंचायत कार्यालय परिसर में 9 लाख रुपए की लागत से नव निर्मित अध्यक्ष कक्ष का खरगापुर क्षेत्रीय विधायक चंदा रानी गौर के द्वारा लोकार्पण किया गया।जिसमें जनपद पंचायत अध्यक्ष उज्जवला रविंद्र सिंह गौर की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें बल्देवगढ़ SDM श्रीमती भारती देवी मिश्रा एवं समस्त विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।