बल्देवगढ़: सुजानपुरा मार्ग पर अज्ञात चोरों ने एक दुकान को बनाया निशाना,चार बकरियों के साथ चुराए नगदी
बल्देवगढ़ सुजानपुरा मार्ग पर अज्ञात चोरों के द्वारा एक दुकान को निशाना बनाया।और उक्त दुकान में चार बकरियां बंधी हुई थी।साथ ही ₹1100 रखे हुए थे।अज्ञात चोरों के द्वारा चारों बकरियों के साथ₹1100 नगदी चुरा कर रफूचक्कर हो गए।पीड़ित इदरीस खान के द्वारा बल्देवगढ़ पुलिस थाने में पुलिस को संपूर्ण घटना बताई।जिसमें पुलिस ने मामले को जांच में ले लिया है।