बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ नगर के वार्ड पार्षदों ने नगर परिषद सीएमओ एवं अध्यक्ष पर मनमानी के लगाए आरोप, जताया विरोध
बल्देवगढ़ नगर के 15 वार्ड पार्षदों में से 13 वार्ड पार्षदों ने नगर परिषद कार्यालय के बाहर पहुंचकर नारेबाजी की। साथ ही समस्त वार्ड पार्षदों के द्वारा बताया गया कि नगर में कराए जा रहे सीसी सड़क एवं नाली निर्माण में गुणवत्ताहीन सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। एवं अनेक कार्यों में नगर परिषद सीएमओ एवं अध्यक्ष पर पार्षदों ने मनमानी के आरोप लगाए हैं।