सिवनी: सिवनी पहुंचे उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन, गृह जिले में उनका भव्य स्वागत हुआ
Seoni, Seoni | Nov 7, 2026 उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ लेने के बाद डॉ. ढाल सिंह बिसेन शनिवार को अपने गृह जिले सिवनी पहुंचे। उनके आगमन को लेकर सिवनी में खासा उत्साह देखने को मिला। राज्यपाल के पहुंचते ही जनप्रतिनिधियों, समर्थकों और नागरिकों ने आत्मीयता के साथ उनका स्वागत किया। सांसद एवं जिले के विधायक सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने भी डॉ. बिसेन का स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं.